पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजनीतिक अस्थिरता से रुका विकास : प्रेम

राजनीतिक अस्थिरता से रुका विकास : प्रेम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडके लिए कुर्बानी देने वालों का सपना पूरा नहीं हो सका। अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री काल में झारखंड का निर्माण हुआ। 14 वर्ष पूर्व अच्छी शुरुआत हुई थी। उम्मीद भी बनी। प्रयास भी अच्छा रहा। पर राजनीतिक अस्थिरता ने प्रदेश का विकास रोक दिया। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई। सरकारी योजनाएं अपूर्ण हंै। विकास के कार्याें में बंदरबाट हो रही है। प्रदेश में 12 जिला और 25 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर एक बात स्पष्ट है कि प्रदेश में भाजपा की स्थायी सरकार बनेगी और भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड बनेगा। उक्त बातें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह गया विधायक डाॅ प्रेम कुमार ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संजीव को जिताने की अपील की।

चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा ने दिया भाजपा को समर्थन

अखिलभारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव सह विधायक डा. प्रेम कुमार ने चंद्रवंशी समाज का पूरा समर्थन भाजपा प्रत्याशी के साथ है। समाज को भाजपा पर पूरा भरोसा है। प्रदेश में भाजपा ही विकास कर सकती है। मौके पर विजय सिंह चंद्रवंशी, दिलीप सिंह सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने विधायक कुंती सिंह, डा. प्रेम कुमार के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, बलिया के पूर्व विधायक विक्रम सिंह, जमसं केन्द्रीय अध्यक्ष रामधीर सिंह, भाजपा जिला मंत्री शैलेश सिंह, विनोद गुप्ता, राहूल पांडेय, दिलीप आडवाणी आदि थे। इसके बाद डा. प्रेम ने झरिया विधानसभा सिन्दरी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया।

प्रेस वार्ता के दौरान उपस्थित डाॅ प्रेम कुमार, रामधीर, विक्रमा सिंह कुंती सिंह।