पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाचार पत्र विक्रेता संघ ने दिया भाजपा को समर्थन

समाचार पत्र विक्रेता संघ ने दिया भाजपा को समर्थन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरियाका विकास कोई कर सकता है तो वो भाजपा है। पूर्व विधायक स्व सूर्यदेव सिंह के समय से उनका परिवार झरिया की सेवा करता आया है। झरिया के लोगों के दुख-दर्द को समझने की क्षमता किसी प्रत्याशी में है तो वह हैं भाजपा प्रत्याशी संजीव सिंह। पूर्व विधायक की सच्ची विरासत को संभालने वाले संजीव को पूर्ण बहुमत से विजय बनावें। उक्त बातें समाचार पत्र विक्रेता संघ ने सोमवार को कोयरीबांध सतमोड़वा में बैठक कर कहीं। संघ के सदस्यों ने एकमत होकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया। कहा कि झरिया को बचाना है तो संजीव को जीताना है। कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी तो क्षेत्र का विकास जरूर होगा। मौके पर झरिया से चासनाला तक के समाचार पत्र विक्रेताओं में वाल्मीकि तिवारी, रामश्रेष्ठ झा, मुकुंद शर्मा, दशरथ यादव, मुन्ना मिश्रा, अमोद झा, अमोद सिंह, विजय गिरी, गजाधर ठाकुर, यदुनाथ मंडल, रामरक्षा सिंह, शंभू जायसवाल, विजय कुशवाहा, मनोज शर्मा, साहुल सिंह मौजूद थे।