- Hindi News
- झरिया विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन की विशेष चौकसी
झरिया विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन की विशेष चौकसी
झरिया विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था बनाई है। व्यवस्था इस कदर कि परिंदा भी पर ना मार सके। प्रशासन के वरीय अधिकारियों की विशेष नजर उक्त विधानसभा क्षेत्र पर होगी। इसको लेकर शनिवार को अर्धसैनिक बल के जवानों को पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च कराया गया। इसका नेतृत्व क्षेत्रीय डीएसपी इंस्पेक्टर आैर थाना प्रभारी कर रहे थे। खासकर संवदेन अतिसंवेदनशील बूथों पर अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। चुनाव के दिन सार्वजनिक स्थानों पर विशेष रूप से नजर रहेगी। किसी तरह की अफवाह ना फैले। शरारती तत्व मौके का फायदा ना उठाए, इसके लिए पुलिस का गश्ती दल पूरे क्षेत्र में भ्रमण करता रहेगा। दंडाधिकारी और आॅब्जर्बर क्षेत्र का भ्रमण करते रहेंगे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए मुकम्मल व्यवस्था की गई है। झरिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 346 मतदान केंद्र हैं। इसमें से झरिया थाना क्षेत्र के 38 अतिसंवेदनशील, 73 संवेदनशील मतदान केन्द्र हैं। इमसें से बोर्रागढ़, शिमला बहाल, ऐना इस्लामपुर, इंडस्ट्रीज आदि क्षेत्रों के बूथों पर पुलिस की पैनी नजर है। वहीं चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी मुस्तैदी बरती जा रही है।
झरिया शहर में फ्लैग मार्च करते अर्धसैनिक बल के जवान।