- Hindi News
- जनता की सेवा करना मेरे खून में है : संजीव
जनता की सेवा करना मेरे खून में है : संजीव
भाजपा की जीत जनता की जीत होगी। भ्रष्टाचारमुक्त झारखंड और प्रदूषणमुक्त झारखंड के लिए भाजपा की स्थिर सरकार का निर्माण झारखंड में जरूरी है। प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार ही संपूर्ण विकास का संकल्प पूरा कर सकती है। झरिया के पूर्व विधायक स्व सूर्यदेव सिंह के बलिदानों को झरिया की जनता जानती है। हमने किसी को सताने का काम नहीं किया। अतिक्रमण और झरिया के विस्थापन की बात पर झरिया की जनता को बरगलाने वालों के झांसे में नहीं आए। झरिया की जनता का दर्द हमने बखूबी समझा है। स्व विधायक पिता और विधायक माता से जनता की सेवा करना मेरे खून में है। झरिया की जनता का अाशीर्वाद मेरे साथ है और मेरी जीत जनता की जीत होगी। उक्त बातें झरिया के भाजपा प्रत्याशी संजीव सिंह ने शनिवार को कहीं। सिंह ने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की। जनता से जीत का आशीर्वाद मांगा। भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। सिंह लक्ष्मीनियां मोड़, आमलापाड़ा, मानबाद, सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, मेन रोड, 4 नंबर, टैक्सी स्टेंड, बस स्टैंड, हेटलीबांध, मिश्रापाड़ा, साह नगर, समशेर नगर, ऊपर कुल्ही, चौथाई कुल्ही, सुराटांड़, इंदिरा चौक, बनियाहीर, भागा, लोदना मोड़, जामाडोबा, फूसबंगला, डिगवाडीह, जियलगोरा, जोड़ापोखर, डुमरी, भौंरा, मोहलबनी, पाथरडीह कोल वाशरी, नुनूडीह, सुदामडीह, चासनाला, अजमेरा आदि स्थानों पर गए। जमसं के अध्यक्ष रामधीर सिंह ने भी चांदमारी, विक्ट्री कोलियरी, राजापुर, भेड़ाकांटा, ऐना कोलियरी, बस्ताकोला, भगतडीह, परसाटांड, इंडस्ट्रीज कोलियरी, दोबारी, बोका पहाड़ी, बोर्रागढ़, होरलाडीह, भालगढ़ा, शिमलाबहाल, गोपालीचक, सिरगुजा आदि क्षेत्रों में मजदूरों के साथ साथ ग्रामीणों के घरों में जाजाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। झरिया विधायक कुंती देवी, मेयर इंदू सिंह, बहन किरण सिंह आदि ने संजीव सिंह के पक्ष में भाजपा को वोट करने की अपील की।
झरिया में घर-घर जाकर वोट देने की अपील करते संजीव सिंह।