- Hindi News
- सबके सम्मान और विकास के लिए कांग्रेस को वोट करें : नीरज
सबके सम्मान और विकास के लिए कांग्रेस को वोट करें : नीरज
झरिया में सबका सम्मान, सबका विकास के लिए कांग्रेस पार्टी को वोट करें। पूर्व के जनप्रतिनिधि ने झरिया के विकास की ओर ध्यान नहीं दिया। दस वर्षों में विकास का कोई काम नहीं किया।
झरिया में आरएसपी कॉलेज, जलमीनार, राजा तालाब जैसे झरिया के स्थानीय मुद्दे कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता हैं। मैंने झरिया की सेवा का संकल्प लिया है। झरिया का विकास, यहां की जनता के विकास के लिए मतदाताओं को एक साथ जोर लगाकर कांग्रेस को जीताना होगा। आप मुझे वोट करें मैं झरिया का विकास करूंगा।
उक्त बातें कांग्रेस प्रत्याशी नीरज सिंह ने शनिवार को घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने लक्ष्मीनियां मोड़, आमलापाड़ा, मानबाद, सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, मेन रोड, 4 नंबर, टैक्सी स्टेंड, बस स्टेंड, हेटलीबांध, मिश्रा पाड़ा, साह नगर, समशेर नगर, ऊपर कुल्ही, चौथाई कुल्ही, सुराटांड, इंदिरा चौक, बनियाहीर आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर वोट मांगे।
घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगते प्रत्याशी नीरज सिंह।