पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबी स्टार . झरिया

डीबी स्टार . झरिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार . झरिया

झरियाके बालिका विद्या मंदिर स्कूल के कक्षा द्वादश विज्ञान वाणिज्य के छात्र-छात्राओं को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विदाई दी गई। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की कक्षा एकादश के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया था। विदायी समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय लिल्हा, उपाध्यक्ष शरद दारूका, रमेश बंशल, शिवशंकर खंडेलवाल, ललित अग्रवाल, प्राचार्या अजंता राय ने देवी सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। प्रारंभ में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना की।





छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

विद्यालय परिवार ने दीं द्वादश के बच्चों को शुभकामनाएं

कक्षा द्वादश के छात्रों को संबोधित करते हुए श्री लिल्हा ने कहा कि छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत और अनुशासित जीवन जीना चाहिये। छात्र जीवन के आदतें और व्यवहार पूरे जीवन पर प्रभाव डालती है। द्वादश की परीक्षा जीवन के कर्मक्षेत्र की दिशा को निर्धारित करते है। प्रबंध समिति ने सभी छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सांस्कृतिककार्यक्रम पर खूब बजीं तालियां . सीनियरऔर जूनियर बच्चों का स्नेहपूर्ण भाव दिखा। कक्षा एकादश और अन्य जूनियर बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम किए।



बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम में जमकर तालियां बजी। सभी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। द्वादश के छात्रों ने भी विद्यालय में बिताये गये अपने पलों को याद किया। मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक-शिक्षिका और छात्रों ने सक्रिय योगदान दिया। वंदे मातरम् गीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

बालिका विद्या मंदिर में विदाई समारोह, बच्चों ने मनाईं खुशियां