महाराजा अग्रसेन जयंती पखवारा आज से शुरू
झरिया|अग्रोहा नरेशमहाराजा अग्रसेन जी की जयंती समारोह पखवारा बुधवार से भव्य समारोह के साथ प्रारंभ किया जाएगा। अग्रसेन जयंती समारोह के अवसर पर 15 दिनों तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नर नारायण भोज के साथ बालिका विद्या मंदिर नया भवन प्रांगण से समारोह प्रारंभ होगा। कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के द्वारा किया जाएगा। इस बात की जानकारी कार्यक्रम संयोजक राजकुमार अग्रवाल ने मंगलवार को दी।
समाज के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही। पूरे पखवारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 25 सितंबर को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 27 सितंबर को लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता, 28 सितंबर को लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता, 5 अक्टूबर को मेहंदी, रंगोली, वाद विवाद चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई है। 6 अक्टूबर को लोक गीत का और 7 अक्टूबर को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। 9 अक्टूबर को विशाल शोभा यात्रा के साथ समारोह का समापन किया जाएगा।