- Hindi News
- विधायक प्रतिनिधि के घर से एक लाख की संपत्ति चोरी
विधायक प्रतिनिधि के घर से एक लाख की संपत्ति चोरी
झरियाविधायक कुंती सिंह के प्रतिनिधि झारखंड उत्थान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष रिंकू शर्मा के घर से चोरों ने रविवार की रात जेवरात सहित नगदी करीब एक लाख की चोरी कर ली। चोरी की घटना के बाद झरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद इंडस्ट्रीज स्थित मैदान में खानाबदोश लोगों द्वारा लगाए गए टेंट में छापेमारी की, लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला। यह मामला आरक्षी अधीक्षक से लेकर पुलिस के वरीय अधिकारी तक पहुंच गई है। संभावना है कि उक्त घटना झरिया पुलिस के लिए सिर दर्द बन गया है।
घरके सदस्य जब जागे चोर हो चुके थे फरार
बतातेहैं कि बस्ताकोला स्थित रिंकू शर्मा के घर में चोरों ने दीवार फांदकर प्रवेश किया। अंदर का दरवाजा खुला हुआ था। घर में रखा एक ब्रीफ केश से दस हजार नगद, सोने का एक चेन, कान की बाली एक जोड़ा, सोने की अंगूठी आदि जेवरात निकाल लिया। आवाज सुनकर घर के सदस्यों की आंख खुल गई। इसकी भान चोरों को भी हो गई। जब तक बाहर निकले, चोर भाग निकला था।
इंस्पेक्टरप्रशिक्षु डीएसपी ने किया निरीक्षण : घटनाके बाद सोमवार को श्री शर्मा झरिया थाना पहुंचे। इंस्पेक्टर विष्णु रजक को लिखित शिकायत दी। आरोप लगाया कि गश्ती दल क्षेत्र में नहीं घूमता है। इंस्पेक्टर और प्रशिक्षु डीएसपी महावन टूटी को साथ लेकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जांच-पड़ताल की।
चोरी की घटना के बाद घर में बिखरे पड़े सामान को दिखाते रिंकू शर्मा।
चोरों ने उड़ाई 25 हजार की संपत्ति