- Hindi News
- जर्जर वॉच टावर गिरने से दो मासूमों की मौत
जर्जर वॉच टावर गिरने से दो मासूमों की मौत
भास्कर न्यूज | केंदुआ/पुटकी
बीसीसीएलके पीबी क्षेत्र के कुस्तौर में उस समय कोहराम मच गया जब एक बंद पड़े खंडहरनुमा मैग्जीन घर की निगरानी करने वाला वॉच टावर पूरी तरह से ढह गया और उसके चपेट में आने से वहां खेल रहे दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृत बच्चों में राजा कुमार राम(10 वर्ष) तथा नीतेश कुमार(9 वर्ष) शामिल हैं। जबकि राजीव कुमार (9 वर्ष) को गंभीर चोट लगी है। इस समूह में शामिल राजेश कुमार (6 वर्ष) समीप की झाड़ी में बैर खाने चला गया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। इधर घटना के बाद उत्तेजित लोगों ने बीएनआर साइडिंग की ट्रांसपोर्टिंग, खैरा आउटसोर्सिंग के माइंस को बंद कराकर केंदुआ-झरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण प्रबंधन से मृत बच्चों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा, आउटसोर्सिंग कंपनी में नौकरी की मांग कर रहे थे।
^मृत बच्चों के शव को कब्जे में कर थाना ले आया गया है। यूडी कांड दर्ज किया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।^ आरकेयादव, थानाप्रभारी केंदुआ
^घटनादुखद है। मृत बच्चों के परिजनों को अधिकारियों के सहयोग से 10 हजार रुपए सहयोग किया जा रहा है। जो भी भवन बेकार है उसे गिरा दिया जाएगा।^ केसीमिश्रा, जीएमपीबी एरिया
यह है घटना
कुस्तौर10 नंबर डिग्री सेंटर धौड़ा के 4 बच्चे राजा कुमार राम, नीतेश कुमार, राजीव कुमार तथा राजेश कुमार मंंगलवार की सुबह करीब 9.30 बजे 10 वर्षों से बंद पड़े खंडहरनुमा मैग्जीन घर के समीप खेल रहा था। घर के समीप खेल ही रहा था कि इसी बीच समीप स्थित जर्जर वॉच टावर भर-भराकर अचानक गिर गया। इसके चपेट में तीनों बच्चे गए।
रोते बिलखते मृत बच्चों के परिजन।