संघ का नेत्र चिकित्सा शिविर 21 को
झरिया | झरियानागरिक संघ की बैठक झरिया के गुजराती स्कूल में रविवार को हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 47वां नेत्र जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन 21 फरवरी को करने का निर्णय लिया गया। शिविर का आयोजन रघुनाथ खरकिया मेमोरियल आई हॉस्पिटल चिरकुंडा के सहयोग से किया जाएगा। शिविर में अस्पताल के डाक्टर आएंगे। बैठक में केपी तिवारी, परेश कुमार ठक्कर, भगवान दास केसरी, प्रशांत श्रीवास्तव उपस्थित थे।