108 युवतियों की शादी कराने का संकल्प
झरिया | अखिलभारतीय गायत्री परिवार का जिला सम्मेलन रविवार को बस्ताकोला स्थित गायत्री शक्ति पीठ परिसर में संपन्न हुआ। हरिद्वार से आए रामजस तिवारी परशुराम गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। झारखंड के जोन प्रभारी प्रभाकर राव, बोकारो से बैजनाथ बाबु, टाटा से ताराचंद, संस्कृति ज्ञान परीक्षा के बनवारी लाल हजारीबाग से ललिता राणा मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन के साथ हुआ। जिला प्रतिनिधि विभूतिशरण सिंह ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। ग्रोल्फ ग्राउंड में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन करने का संकल्प लिया। विभिन्न क्षेत्रों से आये प्रतिनिधियों ने भी प्रतिवेदन के साथ अपने विचार रखे। जिला सम्मेलन में समाज को संस्कारित संसुस्कृत करने की बात कही गयी। पंचायत स्तर पर युग चेतना शिविर का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण के तहत जिला में पांच वृक्ष लगाने, महिला मंडल का साप्ताहिक सत्संग करने, प्रत्येक मंडल में नये सदस्य बनाने, जिला स्तरीय स्वावलंबन प्रशिक्षण केंद्र चलाने, 108 युवतियों के विवाह कराने आदि का निर्णय लिया गया।