पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता में दिखी गायन प्रतिभा

प्रतियोगिता में दिखी गायन प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरिया|भारत माताकी जय, वंदे मातरम् जैसे राष्ट्रभक्त से ओत प्रोत गीत संगीत और लय ताल की झंकार से झरिया का अग्रसेन भवन गूंज रहा था। मौका था भारत विकास परिषद की झरिया शाखा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का। गायन की दो अलग अलग प्रतियोगिता में झरिया के यशोमती श्री विद्या निकेतन और किड्स गार्डेन स्कूल झरिया के प्रतिभागी को सफल घोषित किया गया। बोकारो मंे होने वाले प्रांतीय प्रतियोगिता में उक्त विजेता विद्यालय शामिल होंगे। परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष वाल्मिकी प्रसाद शाखा अध्यक्ष डा. ओपी अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलन कर किया। संयोजक कुणाल कुमार मनीष शर्मा ने बच्चों को प्रतियोगिता की जानकारी दी।