विस्थापन के मुद्दे पर आक्रोश
झरिया | विस्थापनके मुद्दे पर लोदना महाप्रबंधक के खिलाफ लोदना के घमंडीपट्टी में रविवार को सभा कर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। महाप्रबंधक पर साजिश रचने का आरोप लगाया। सभा में लोदना बाजार, तिलाईबनी बस्ती, खपड़ा धौड़ा, छलछलिया धौड़ा आदि स्थानों के लोग जुटे। बैठक की अध्यक्षता गणेश पासवान संचालन विनोद पासवान ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ता मासस के सुरेश पासवान, कांग्रेस नेता सत्येंद्र चौहान, आजसू नेता रूदल पासवान ने कहा कि महाप्रबंधक बीसी माजी परियोजना पदाधिकारी आर निगम द्वारा लोदना क्षेत्र के बचे खादानों को बंद करने की साजिश रची जा रही है।
विस्थापन के मुद्दे पर आक्रोश जताते लोदनावासी।