पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीएसआरडीएस के मेगा हेल्थ कैंप में सैकड़ों ग्रामीणों ने कराई जांच

टीएसआरडीएस के मेगा हेल्थ कैंप में सैकड़ों ग्रामीणों ने कराई जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोड़ापोखर | टाटाझरिया डिवीजन के टीएसआरडीएस के सौजन्य से जोड़ापोखर बस्ती के मैदान में बुधवार को मेगा हेल्थ कैंप लगाया गया। कैंप में काफी संख्या में टाटा के लीज होल्ड एरिया के ग्रामीणों ने भाग लिया। कैंप में 10 स्टॉल लगाए गए थे। इसमें होम्योपैथ, पैथोलॉजी, मेडिसीन, शिशु रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग से संबंधित चिकित्सक उपस्थित थे। शिविर में पेटिया बस्ती, जामाडोबा आलम नगर, रमजानपुर, जहाजटांड़, भौंरा, डिगवाडीह आदि जगहों से लाेग उपस्थित थे। कैंप का उद्घाटन टाटा के जीएम संजय सिंह की धर्मप|ी ने किया। मौके पर उपस्थित टीएसआरडीएस के यूनिट हेड केशव रंजन ने बताया कि यह मेघा हेल्थ कैंप तीसरी बार लगाया गया है। इस कैंप में गंभीर रूप से बीमार लोगों के इलाज के साथ-साथ सर्जरी की भी व्यवस्था की गई है। चिकित्सकों के रूप में डा. रहतोगी, डा. एन कुमार, डा. एसके झा, डा. विनोद कुमार, डा. र|ा दास, डा. बाल्मीकि प्रसाद आदि उपस्थित थे।

मेगा हेल्थ कैंप में टाटा झरिया डिवीजन के जीएम की प|ी और टीएसआरडीएस हेड केशव रंजन।