- Hindi News
- पाथरडीह डीएवी हाईस्कूल में 40 दिनों से चल रहा था प्रशिक्षण
पाथरडीह डीएवी हाईस्कूल में 40 दिनों से चल रहा था प्रशिक्षण
> पाथरडीह डीएवी हाईस्कूल में 40 दिनों से चल रहा था प्रशिक्षण
डीबीस्टार . चासनाला
आरएसपीकॉलेज, झरिया के बीएड सत्र 2013-14 के प्रशिक्षुओं का अभ्यास शिक्षण डीएवी हाई स्कूल, पाथरडीह में साेमवार को समापन हुआ। उक्त प्रशिक्षण पिछले 40 दिनों से डीएवी हाई स्कूल, पाथरडीह में चल रहा था। समापन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आनंद देव प्रसाद सिंह डाॅ उपेंद्र कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत के साथ हुई। इसके बाद प्रशिक्षुओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान गीत-नृत्य का भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
शिक्षकका स्थान सबसे ऊंचा
कार्यक्रमको संबोधित करते हुए उपेंद्र कुमार सिंह ने शिक्षा के ऐतिहासिक तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक का स्थान समाज में सबसे ऊंचा है। शिक्षक बच्चे का भविष्य निर्माण करते हैं। साथ ही समाज का भी निर्माण करते हैं। आज शिक्षा का स्वरूप काफी बदल गया है। उसी अनुपात में शिक्षकों की भी कार्यशैली में काफी परिवर्तन हुआ है। शिक्षक को जो सम्मान मिलना चाहिए वह सम्मान नहीं मिल रहा है। लेकिन इसके बावजूद शिक्षक को अपने धर्म, कर्म का पालन करते हुए समाज को एक संस्कारयुक्त शिक्षा देने का कार्य करते रहना है। यही सबसे बड़ा प्रशिक्षुओं के लिए मूलमंत्र है। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ श्याम किशोर प्रसाद सिंह, जयनम, रेखा, धनंजय, मुस्कान, मुकेश, संतोषी, पिंकी, सोनम, अविनाश, सचिन, अमित आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
बस्ताकोला स्थित गोशाला में गायों को चारा खिलातीं छात्राएं।
बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने गायों को खिलाया चारा
डीबी स्टार . झरिया
तस्करोंसे मुक्त कराई गईं गायों को चारा और राशि देने वाले लोगों की सूची में झरिया के बालिका विद्या मंदिर का नाम जुड़ गया है। स्कूल की ओर से सोमवार को विद्यालय की छात्राएं, प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय कुमार लिल्हा आदि पहुंचे। धनसार स्थित श्री झरिया धनबाद गौशाला में गायों को छात्राओं ने अपने हाथों से चारा खिलाई। विद्यालय के अध्यक्ष विजय कुमार लिल्हा ने गौशाला प्रभारी हरे राम गुप्ता को 15 हजार का चेक भुगतान किया। छात्राएं एक साथ इतनी बड़ी संख्या में गायों को देख काफी खुश नजर रही थी। खास कर बछ़ड़ों के साथ बच्चियां खूब खेली। मौके पर बालिका विद्या मंदिर के उपाध्यक्ष रामचन्द्र अग्रव