पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्यूशन पढ़ा जेसीइसई में पाई सफलता

ट्यूशन पढ़ा जेसीइसई में पाई सफलता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरिया | कौनकहता है कि आसमान में सुराग नहीं हो सकता। एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो। उक्त पंक्ति को चरितार्थ किया है झरिया के सब्जीबगान के रहने वाले विशाल कुमार केशरी ने। कभी अपने पिता के साथ पान दुकान में काम करने वाला विशाल आज बीआईटी सिंदरी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से पढ़ाई कर माइनिंग इंजीनियर बनेगा। विशाल कुमार केशरी का चयन झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा प्रतियोगिता में बीसी टू कैटेगरी में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता से जहां विशाल के परिजनों में खुशी है, वहीं सब्जीबगान के लोगों में भी उत्साह का माहौल है। बताते हैं कि विशाल कुमार केशरी दसवीं की परीक्षा मारवाड़ी विद्यालय, झरिया से 74.4 प्रतिशत अंकों से पास की।