छिनतई के आरोपी को भेजा गया जेल
झरिया|झरिया पुलिसने शनिवार को छीनतई के आरोपी मो. सद्दाम राज सिन्हा को जेल भेज दिया। बंधन फाइनेंस के कर्मी तापस खवास की शिकायत पर उक्त युवकों सहित तीन लोगों के खिलाफ झरिया थाना में छिनतई का मामला दर्ज कराया गया था। तीसरा आरोपी काली खटिक फिलहाल फरार है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की दोपहर केन्दुआ झरिया मुख्य मार्ग पर आरोपियों ने तापस की आंखों में मिर्चा छिड़क कर छिनतई कर ली थी।
जो स्थानीय लोगों के प्रयास से पकड़ा गया था।