- Hindi News
- गोलीबारी की घटना में दोनों पक्षों पर केस
गोलीबारी की घटना में दोनों पक्षों पर केस
विश्वकर्मापरियोजना में डीजल चोरी पर वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के विरुद्ध झरिया थाने में मामला दर्ज कराया गया है। प्रथम पक्ष संजय यादव की शिकायत पर जीतेंद्र, दीपक, सरयू, छोटे और रवींद्र के विरुद्ध कांड संख्या 54/15 दर्ज किया गया है। वहीं सरयू पंडित की प|ी शांति देवी के बयान पर कांड संख्या 55/15 दर्ज हुआ है।
जयमंगल की गोली से
बच गया था सरयू
उसनेकहा कि उनके पति सरयू पंडित और उनके मित्र छाेटे अंसारी इंडस्ट्रीज के समीप पुराना पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की सुबह चाय पीने गए थे। इसी बीच संजय यादव, जयमंगल सिंह, नारायण पासवान, बुद्धन मंडल, अजय रवानी, गंगा चौहान ने मारपीट की। संजय यादव उनके पति से दस हजार रुपए रंगदारी की मांग करते हैं। नहीं देने के काराण उनके साथ घटना को अंजाम दिया गया। जयमंगल सिंह पिस्टल निकालकर उनके पति पर चला दिया। संयोग अच्छा था कि घटना में वे बाल-बाल बच गए।
इस संबंध में झरिया थाना के दारोगा सुशील कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी।