पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झरिया में फिर मोटरसाइकिल चोरी

झरिया में फिर मोटरसाइकिल चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरिया|झरिया थानाक्षेत्र के भागा निवासी महताब आलम की मोटरसाइकिल शनिवार को उसके आवास से चोरी गई। वाहन मालिक ने झरिया थाने में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत की है। बताया कि उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। दोपहर दो बजे वह घर से बाहर निकला, तो देखा कि मोटरसाइकिल गायब है। बता दें कि पिछले तीन दिनों में यह लगातार तीसरी बाइक चोरी हुई है। इससे पूर्व पांच फरवरी को मो. अकबर शेख की मोटरसाइकिल संख्या एमएच 2एल बीजी 2005 तथा छह फरवरी को शिव कुमार सिंह की मोटरसाइकिल संख्या जेएच 10आर 7496 भागा दो नंबर क्वार्टर के समीप से चोरी हो गई थी।