श्रीगणेश महोत्सव पर हर्षित मोदक समाज
झरिया | मोदकसमाज कल्याण संस्था झरिया की ओर से आमलापाड़ा स्थित दशेर मेला दुर्गा मंदिर में श्रीश्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने धूमधाम के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया। वैदिक मंत्रों के साथ पंडित आनंद खवास ने मोदक समाज के कुल देवता श्रीगणेश जी महाराज की पूजा अर्चना करायी। प्रभु को कई प्रकार के मिष्ठान और पकवान अर्पित किये। मोदक और तिल के लड्डू का भोग लगाया। पूजा के दौरान सबसे आकर्षक शुभ मुहूर्त में अपने अपने घरों से श्रद्धालुओं द्वारा पूजा के लिए दीपक लेकर मंदिर स्थल पर जाना लग रहा था। प्रभु को घी के दीप का दान किया। आयोजन समिति मोदक समाज कल्याण संस्था के सदस्यों ने बताया कि उक्त मंदिर में ढ़ाई सौ वर्षों से उनके पूर्वज पूजा करते रहे हैं।