पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार पर लगाया मनमानी का आरोप

सरकार पर लगाया मनमानी का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विभिन्न मांगों को लेकर पारा शिक्षकों का धरना

झरियाप्रखंड कार्यालय परिसर में झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षक सह मित्र पारा शिक्षक संघ झरिया प्रखंड इकाई की एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता दुर्गाचरण महतो ने की। धरना के दौरान धरनार्थी शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के प्रति रोष प्रकट करते हुए नारेबाजी की। शिक्षकों ने अपनी मांगों में कहा कि विगत तीन माह का मानदेय, प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति को लेकर दूसरी सूची जारी करने, बीएलओ कार्य का मानदेय आदि का भुगतान सरकार जल्द से जल्द करे। इस दौरान पारा शिक्षक राजकुमार यादव ने कहा कि पारा शिक्षकों को सरकार बंधुआ मजदूर मानकर शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पारा शिक्षकों को संसाधन मानकर उपयोग करती है, तो मानदेय एवं अन्य अधिकारों को भी देने के लिए सरकार तत्पर रहे, तो पारा शिक्षक कभी भी आंदोलन के लिए बाध्य नहीं होंगे। साथ ही स्वतंत्र भारत मध्य विद्यालय भागा में कार्यरत पारा शिक्षक शिवेन्द्र कुमार को डीएसई द्वारा बर्खाश्त की अनुशंसा पत्र जारी करने का पारा शिक्षक संघ द्वारा निंदा की गई।





धरना में राजकुमार पांडेय, दिनेश खरवार, संपा गांगूली, रवींद्र पांडेय, पप्पू कुमार, नम्रता कुमारी, रूख्साना बानो, राजकुमार यादव, तरन्नुम जहां, शहनाज परवीन, वीरेन्द्र मिश्रा आदि उपस्थित थे।

झरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना पर बैठे पारा शिक्षक।

टुंडी|झारखंड प्रदेशशिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ द्वारा टुंडी प्रखंड मुख्यालय में चार सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पारा शिक्षकों को बिना शर्त अविलंब समायोजन कर स्थायी करने, चार माह का मानदेय भुगतान एवं दस वर्षों तक चावल उठाव आदि की मांगें की गई। कार्यक्रम की अध्य्क्षता आलोक बनर्जी संचालन प्रभुदान बास्की ने किया।





मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष अश्विनी सिंह, मंगल प्रसाद महतो, कमर जहां, मृत्युंजय पांडेय, कलेश्वर मुर्मू आदि मौजूद थे।

निरसा|अपनी तीनसूत्री मांगों के समर्थन में निरसा प्रखंड शिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ ने शनिवार को निरसा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने कहा कि सरकार भी मान रही है की पारा शिक्षक प्राथमिक शिक्षा की रीढ़ है। उनके प्रयास से ही शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। परन्तु पारा शिक्षक भूखमरी के कगार पर हैं। पारा शिक्षकों को चार माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनका परिवार भुखमरी के कगार पर है।

धरना को पतितपावन राय चौधरी, रोबिन चक्रवर्ती, पुष्पेन्द्र पांडेय, नित्यानंद दां, शेख असफाक, सुजीत ठाकुर, प्रकाश तिवारी आदि ने भी संबोधित किया।

बाघमारा|शनिवार कोझारखंड प्रदेश शिक्षा मित्र/पारा शिक्षक संघ बाघमारा के बैनरतले चार सूत्री मांगों को लेकर बीआरसी भवन के समीप प्रखंड अध्यक्ष चंदन मोदक की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना को संबोधित करते हुए संघ के प्रखंड अध्यक्ष चंदन मोदक ने कहा कि लगातार चार माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण पारा शिक्षकों का परिवार भुखमरी के कगार पर है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षकों का स्थायीकरण एवं मानदेय भुगतान नहीं हुआ, तो आने वाले समय में संघ की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी सारी जवाबदेही प्रखंड एवं जिला के पदाधिकारी की होगी।



प्रखंड सचिव नरेश पांडेय ने कहा कि संघ के जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव पर दर्ज झूठा मुकदमा जल्द से जल्द वापस लिया जाए। धरना का संचालन कार्तिक रवानी ने किया। मौके पर दीपक प्रसाद, संजय सिंह, बलराम महतो, लखन प्रसाद साव, गणेश रविदास, विजय चौहान, रमेश महतो, धीरज रवानी आदि मौजूद थे।