पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण हनुमान की निकली शोभा यात्रा

श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण हनुमान की निकली शोभा यात्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरियामें मंगलवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, माता जानकी, श्री लक्ष्मण भक्त हनुमान की भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। जय श्री राम के गगनभेदी जयकारों से झरिया का मेन रोड अनुगुंजित हो रहा था। केसरिया झंडों से झरिया नगरी पटी हुई थी। मौका था झरिया के चार नंबर टैक्सी स्टेंड स्थित प्राचीन श्री पंचदेव मंदिर में आयोजित श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठा प्रथम वार्षिक महोत्सव का। पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे। भंडारा में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया था।

प्रभु को किया छप्पन भोग अर्पित

प्रात: मंगला आरती के साथ पंडित मुन्ना पांडेय के नेतृत्व में पांच पंडितों के दल ने पूजा अर्चना करायी। श्रीराम, लक्ष्मण, देवी सीता श्रीराम भक्त हनुमान की मनोहारी प्रतिमा का अभिषेक कराया गया। मनीष गुप्ता सप|ी मुख्य यजमान थे। वैदिक मंत्रों से मेन रोड गंुजायमान हो रहा था। श्रीगणेश पूजा, वेदी पूजन, कलश स्थापना हुए। शिव दरबार, श्रीजगन्नाथ, बलभद्र देवी सुभद्रा, श्रीदेवी दुर्गा, हनुमान प्रभु की विधि विधान से पूजा की गयी। विष्णु सहस्त्रनाम से प्रभु की अराधना की गयी। सुंदर पुष्पों से प्रभु का भव्य श्रृंगार किया गया था। मंदिर की शोभा देखते बन रही थी।

भजन संध्या में भाव विभोर हुए श्रद्धालु

संध्यामें भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया। विख्यात भजन गायिका रानी रंजन सुरभी सिंह भोजपुरिया ने भजनों से भक्तों को भाव विभोर कर दिया। श्रीगणेश वंदना के साथ भजन संध्या की शुरुआत की। प्रभु को रिझाने के लिये एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किये। ओम जय जगदीश हरे… से आरती की।

श्रीपंचदेव मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव पर मौजूद भक्त।

खबरें और भी हैं...