अंडर-14 राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम घोषित
झरिया | 22वींसब जूनियर अंडर-14 राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता का आयोजन 12 फरवरी से 14 फरवरी तक चेन्नई में आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता में झारखंड से भी टीम भाग लेगी। इसको लेकर सोमवार को झारखंड थ्रो बॉल संघ ने टीम की घोषणा कर दी। प्रदर्शन के आधार पर राज्य से खिलाड़ियों का चयन किया गया तथा टीम का प्रशिक्षण शिविर 10 दिनों तक आईएसएल सुदामडीह में चला। टीम 9 फरवरी को चेन्नई के लिए रवाना होगी। टीम में साैरभ दुबे (कप्तान), ऋषभ कुमार, संतोश शर्मा, मो. आफताब कुरैशी, विशाल कुमार महथा, दिनेश महथा, विवेक कुमार गोप, कुणाल बाउरी, अभिषेक कुमार, अंशुमन शेखर, सन्नी कुमार दास, कौशल कुमार सरोज, रवि कुमार सरोज, अंकित कुमार महथा तथा प्रशिक्षक अजय कुमार सिंह हैं। मौके पर राजीव सिंह, जेके सरकार, मो. शब्बीर अख्तर, सीएस सिंह, कौशल सिंह आदि उपस्थित थे।