पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंडित दीनदयाल की हत्या से जुड़ी संचिकाओं काे सार्वजनिक करने की मांग

पंडित दीनदयाल की हत्या से जुड़ी संचिकाओं काे सार्वजनिक करने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्व.पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हत्याओं से जुड़ी संचिकाओं को सार्वजनिक करने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की गयी है। पंडित उपाध्याय जी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर उक्त मांग भाजपा नेता सह प्रदेश विधि प्रकोष्ठ कार्य समिति सदस्य हरीश जोशी ने की है। कहा कि 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय स्टेशन पर रहस्यमय तरीके से कर दी गयी थी। उनकी लाश को पटरी पर रख दिया गया था। उनकी हत्या करने वाले कौन थे और किन परिस्थितियों में हत्या हुई उनके अनुयायी यह जानना चाहते है। 25 सितंबर 1916 को उनका जन्म हुआ था। सात वर्ष की आयु में उनके माता पिता का देहांत हो गया था। 1942 में आरएसएस के प्रचारक बने। 1946 में राष्ट्रधर्म पांचजन्य के संपादक बने। राष्ट्रीय विचारधारा का प्रचार प्रसार किया था।

पंडित की हत्या के पीछे सोची-समझी साजिश

भाजपानेता श्री जोशी ने कहा कि स्व. पंडित जी प्रसिद्ध विचारक, एकात्म, मानववाद सिद्धांत के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान एवं पौरुष पराक्रमयुक्त भारत का निर्माण चाहते थे। कश्मीर समस्या के समाधान पर शेख अब्दुल्ला द्वारा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की रहस्यमय परिस्थिति में की गयी हत्या का मामला भी जोर शोर से उठाया था। जवाहरलाल नेहरू, शेख अब्दुला की खानदानी दोस्ती राष्ट्रहित से ऊपर थी। इसलिये उनकी हत्या सोची समझी और अराष्ट्रवादी तत्वों के द्वारा की गयी थी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की संचिका की तरह पंडित के हत्या से संबंधित संिचका सार्वजनिक करने की आवश्यकता है।

खबरें और भी हैं...