आरक्षण केंद्र से बैट्री की चोरी
झरिया | झरियास्टेशन स्थित रेलवे का कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र में दूसरे दिन भी सेंधमारी कर चोरों ने चार बैट्री चुरा ली। लगातार दुसरे दिन हुई इस घटना से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जिस स्थान पर सोमवार की रात चोरों ने सेंधमारी की थी, उसी स्थान पर पुन: मंगलवार की रात सेंधमारी कर घटना को अंजाम दिया।