कांड्रा-गौशाला में मुख्य मार्ग के किनारे से हटाया जाएगा अतिक्रमण
सिंदरी |झरिया से लेकर सिंदरी बस्ती तक के मुख्य मार्ग के किनारे चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए मुख्य मार्ग के किनारे की जगह को अतिक्रमण मुक्त बनाया जायेगा। इसको लेकर कांड्रा-गौशाला क्षेत्र में बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से कर्मी पहुंचे और रोड के किनारे अतिक्रमण कर बनाये गये मकान, दुकान, झोपड़ी आदि को पांच दिनों के अंदर हटा लेने की बात कही। प्रशासन के इस फरमान से लोगों में हड़कंप है। अतिक्रमणकारियों द्वारा अपने स्तर से स्थान को खाली नहीं किया गया तो प्रशासन द्वारा अगर हटाया जाता है इसका जुर्माना अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा। इस बात की पुष्टि झरिया सीओ सागरी बराल ने की है।