- Hindi News
- नशेड़ी ने अपने ही शरीर पर किए ब्लेड से कई वार
नशेड़ी ने अपने ही शरीर पर किए ब्लेड से कई वार
झरियाके बाटा मोड़ स्थित टेंपो स्टैंड के पास गुरुवार की दोपहर एक नशेड़ी युवक ने जमकर उत्पात मचाया। राजहंस सैलून में तोड़फोड़ की। ब्लेड से अपने शरीर के कई हिस्सों को चीर डाला। खून से लथपथ वह हंगामा करता रहा। उसे पकड़ने के लिए टाइगर फोर्स के दो जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जब उसे पकड़ने का जवान प्रयास करता वह ब्लेड लेकर अपने शरीर पर वार कर लेता। दूसरे को मारने के लिए दौड़ पड़ता। काफी प्रयास के बाद जवानों ने उसे पकड़ तो लिया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही वह भाग निकला। घटना को देखने के लिए लोग काफी संख्या में जुट गए थे। टाइगर फोर्स के जवानों की वर्दी पर कई स्थानों पर खून का धब्बा लग गया था।
संचालकने की पुलिस से शिकायत : इसमामले में राजहंस सैलून के संचालक पप्पू ठाकुर ने झरिया पुलिस से शिकायत की है। गल्ला से 700 रुपए निकाल लेने, तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। कहा है कि कोइरीबांध का रहने वाला शशि साव हमेशा परेशान किया करता था। बीच-बीच में वह टेंपो चलाता है। वह हमेशा नशे में धुत रहता है। नशा के लिए कई तरह का टैबलेट सहित अन्य चीजों का भी सेवन करता है।
अपनाही खून बहाने में मिलता है आनंद : गुरुवारको करीब 11 बजे वह दुकान में पहुंचा। ब्लेड की मांग की। ब्लेड नहीं देने पर गालीगलौज करते हुए दुकान में रखी कुर्सी को तोड़ने लगा। रोकने पर मरने-मारने को उतारू हो गया।
थोड़ी ही देर में वह ब्लेड उठाकर अपने ही शरीर पर वार करने लगा। सूचना के अनुसार इस तरह का झरिया में करीब आधा दर्जन से भी अधिक युवकों की टाेली है, जो नशा करने के बाद अपने ही शरीर को ब्लेड से चीरते हैं। उनकी बात मानें तो इस तरह का कार्य करने में उन्हें आनंद मिलता है। झरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नशेड़ी द्वारा हंगामा के बाद जुटी पुलिस और टाइगर फोर्स के जवान की वर्दी पर लगा खून का धब्बा