पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बौराए डंपर ने कांड्रा बाजार में मचाया कोहराम, 7 जख्मी

बौराए डंपर ने कांड्रा बाजार में मचाया कोहराम, 7 जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांड्रा बाजार में झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग जाम कर धरने पर बैठे घायलों के परिजन स्थानीय लोग।

भास्कर न्यूज. चासनाला

नशे में धुत डंपर चालक ने शनिवार को झरिया-सिंदरी मेन राेड पर स्थित कांड्रा बाजार में कोहराम मचा दिया। डंपर (जेएच 10 एन 0650) की चपेट में जाने से दो महिलाओं, दो बच्चियों समेत सात लोग जख्मी हो गए। इनमें से एक की स्थिति गंभीर है। घायलों का इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में कराया जा रहा है। लोगों ने डंपर रोककर उसके शीशे तोड़ डाले और चालक की पिटाई कर दी। फिर बीच सड़क पर टायर जलाकर जाम लगा दिया। इस दौरान तीन अन्य हाइवा के भी शीशे तोड़ डाले। लोग इस रोड पर हाइवा का परिचालन बंद करने और घायलों का इलाज कराकर उन्हें मुआवजा देने की मांग सरकार से कर रहे हैं। मौके पर पहुंची गोशाला ओपी, सिंदरी, सुदामडीह और पाथरडीह थानों की पुलिस उन्हें समझाने में जुटी है। डंपर चालक छोटू को गिरफ्तार कर गोशाला ओपी ले जाया गया है। देर रात तक सड़क जाम थी।

टक्करसे पलटकर सीधी हो गई कार

जानकारीके मुताबिक, झरिया से सिंदरी की ओर तेज गति से जा रहा डंपर कांड्रा बाजार पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पानीपुरी वाले ठेले से टकरा गया। कोलबोर्ड कॉलोनी की सीमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। फिर डंपर ने सिंदरी की ओर जा रही एक कार में टक्कर मार दी। कार पलटकर सीधी हो गई। डंपर ने बाद होम्योपैथ चिकित्सक एससी दत्ता की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उसकी चपेट में आने से कांड्रा बस्ती की कल्पना देवी, उनकी पोतियां मोनिका तथा राधिका, राकेश कुमार महतो, अभय गिरि और गुड्डू महतो घायल हो गए।

बाजारमें मची अफरातफरी

कांड्राबाजार में अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए जहां-तहां भागने लगे। किसी तरह डंपर को नियंत्रित किया गया। लोगों ने चालक छोटू को डंपर से उतारा। उसे नशे में धुत देख लोगों का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने लात-घूसों की बरसात कर दी।



छोटू इस दौरान खुद को खलासी बता रहा था। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया।