पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झरियाके किड्स गार

झरियाके किड्स गार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदी दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा गीत, नृत्य और नाटिका भी प्रस्तुत किया गया। सभी कार्यक्रमों में तबले पर एस दत्ता , हारमोनियम पर डी सुपकार और आर्गन पर आर पवार ने अपनी कौशल का परिचय दिया। साथ की कविता वाचन तथा अन्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा षष्ठम तक के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमिता खन्ना, पीबी सहाय, श्रीमती सुमन पांडेय, रीना विश्वास आदि का सहयोग सराहनीय रहा।


झरियाके किड्स गार्डेन सेकेंडरी विद्यालय में शनिवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्राचार्या डाॅ शोभा सिन्हा, उपप्राचार्या एके वर्मा और एसके पाठक ने ज्ञान दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्या ने हिंदी साहित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिन्दी साहित्य ज्ञान का समुद्र है, जरूरत है इसे मंथन करने की। उपप्राचार्य एके वर्मा ने कहा कि शिक्षाविदों और विद्वानों के बहुत विचार-विमर्श के बाद हिन्दी को राजभाषा के रूप में मान्यता मिली। हिन्दी साहित्य की गहनता को जानना और इसे विश्वस्तरीय भाषा के रूप में प्रतिष्ठता करना अब छात्र-छात्राओं की जिम्मेवारी है।

छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए गीत, नृत्य और नाटक

हिन्दी साहित्य ज्ञान का समुद्र है : शोभा सिन्हा

किड्स गार्डेन में हिंदी दिवस के मौके पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र और (इनसेट में) एक नाटक के प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राएं।