डीबी स्टार . भूली
डीबी स्टार . भूली
आईएसएल,भूली में शनिवार को सीबीएसई द्वारा एटीट्यूड्स एंड वैल्यूस विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में पीसी ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट के विनय जायसवाल मौजूद थे। कार्यशाला का उद्घाटन एकेडमिक क्वेस्ट के उपाध्यक्ष एएल दास, सचिव जेके सिंह, प्राचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह एवं विनय जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यशाला में आईएसएल ग्रुप के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्राचार्या ने भाग लिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता विनय जायसवाल ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व के विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण विषय है। इस नीति को अपनाकर ही हम बच्चों के व्यक्तित्व को निखार पाएंगे। एकेडमिक क्वेस्ट के उपाध्यक्ष एएल दास ने कहा कि बच्चों में उच्च स्तर का विकास हो यही विद्यालय का लक्ष्य रहा है, जो काफी सराहनीय है। सचिव जेके सिंह ने कहा कि कार्यशाला में बताई गई नीतिगत पहलुओं को अविलंब कार्यान्वित किया जाएगा, ताकि बच्चों को जीवन जीने की सही दिशा मिल सके, तभी देश का विकास संभव है। प्राचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यशाला के उद्येश्य की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में आईएसएल, सुदामडीह के प्राचार्य जेके सरकार, मुनीडीह की प्राचार्या कौशल्या बोस, झरिया की प्राचार्य एसजी लाल, बोकारो थर्मल की प्राचार्य एमपी सिंह मौजूद थे। कार्यशाला को सफल बनाने में साविस्ता साहीन, संगीता श्रीवास्तव, महादेव सिंह, मनीषा सिंह, राजीव अग्रवाल आदि का सराहनीय योगदान रहा।
बच्चों का व्यक्तित्व निखारना जरूरी : विनय
भूली स्थित आईएसएल में एटीट्यूड्स एंड वैल्यूज विषय पर आयोजित कार्यशाला में मौजूद लोग।