जीएम का पुतला जलाया
झरिया | आजसूपार्टी ने बुधवार को लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक बीसी मांजी का पुतला फूंका। इससे पूर्व आजसू ने जयरामपुर से एक जुलूस निकाला जो अलकडीहा ओपी मोड़, भैंस मोड़ होते हुए लोदना महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचा। इस दौरान एक नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केन्द्रीय सदस्य वीरेन्द्र निषाद ने कहा कि लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक बीसी मांजी आउटसोर्सिंग प्रबंधक की मिलीभगत से स्थानीय बेरोजगारों को दरकिनार कर बाहरी मजदूरों को कार्य दिला रहे हैं। यह ठीक नहीं है। महालक्ष्मी आउटसोर्सिंग में भी स्थिति वही बनी हुई। निर्दोष बेरोजगार जो रोजगार मांगने जाते हैं और उन्हें गलत आरोप लगाकर केस में फंसाने का कार्य किया जाता है।
कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी में प्रत्येक माह करोड़ों का घोटाला हो रहा है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। कहा कि स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया गया तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में पंकज निषाद, रवि बहादुर, राजा कुमार, छोटू कुमार, रवि पासवान, विक्की पासवान, राकेश बाउरी, गुड्डु भुइंया, छोटू भुइंया, विश्वजीत बाउरी, अनुज कुमार, सुभाष साव, महादेव कुमार, देव कुमार, गुड्डु पासवान, कमलेश, उमेश शर्मा, दीपक भुइंया, गौरव चक्रवर्ती, राम प्रसाद सिंह, विष्णु महतो, विनय पासवान आदि उपस्थित थे।