गोदाम घर से 50 हजार की चोरी
तिसरा | झरियाथाना क्षेत्र के दोबारी कोलियरी गोदाम घर से मंगलवार की रात चोरों ने स्क्रैप लोहा और केबल काट लिया, जिसकी कीमत 50 हजार बताई जाती है। घटना की सूचना दोबारी प्रबंधन द्वारा झरिया थाना को दे दी गई है। बताते हैं कि दर्जन भर चोरों ने गोदाम घर की चहारदीवारी फांद कर घुस गये। गोदाम घर के परिसर में रखे स्क्रैप लोहा और केबल लेकर चलते बने।