पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसफाॅर्मर बदलने की मांग पर चार घंटे तक रोड जाम

ट्रांसफाॅर्मर बदलने की मांग पर चार घंटे तक रोड जाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वीझरिया क्षेत्र के भौंरा गौरखूंटी के करीब 800 घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। भौंरा गौरखूंटी का ट्रांसफार्मर पिछले दस दिनों से जला पड़ा है। ट्रांसफार्मर मरम्मति को लेकर स्थानीय लोग कोलियरी कार्यालय से लेकर क्षेत्रीय कार्यालय तक का चक्कर लगा-लगाकर परेशान हो गये लेकिन प्रबंधन के कान में जूं तक नहंी रेंगे। परेशान भौंरा गौरखूंटी के लोगों का धैर्य बुधवार को जबाब दे गया। स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर झरिया भौंरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रबंधक विरोधी नारे लगाते हुए सड़क पर उतर आये। बीच सड़क पर बेंच आदि लगाकर जाम कर दिया। झससे पूर्वी झरिया क्षेत्र का ट्रांसपोर्टिंग कार्य चार घंटे तक अवरुद्ध हो गया। बाद में मौके पर पूर्वी झरिया क्षेत्र के जीएम जेके वोरा पहुंचे। जाम कर लोगों से वार्ता की। वार्ता में वोरा ने आश्वस्त किया कि जल्द ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। लोगों को चेतावनी दी कि अवैध रूप से बिजली जलाने वाले लोग सावधान हो जाएं।

मौके पर महाप्रबंधक जेके वोरा पहुंचे। लोगों से वार्ता की। कहा कि क्षेत्र में मात्र 25 प्रतिशत ही बीसीसीएल कर्मी हैं। 75 प्रतिशत गैर बीसीसीएल कर्मी बिजली जलाते हैं। वह भी हर घर में हीटर, फ्रीज सहित अन्य बिजली के उपकरण जलाये जा रहे हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मर पर अावश्यकता से अधिक लोड पड़ने से ट्रांसफार्मर जल जाता है। स्पष्ट रूप से कहा कि अवैध बिजली जलाने वालों का खामियाजा बीसीसीएल कर्मियों को चुकाना पड़ता है।

बताते हैं कि भौंरा क्षेत्रीय कार्यालय से लेकर मोहलबनी तक पूरे क्षेत्र में करीब दस हजार की आबादी बीसीसीएल की बिजली पर ही निर्भर है। ऐसे में ट्रांसफार्मर पिछले दस दिनों से जला पड़ा है। बिजली नहीं रहने से महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में दिक्कत रही है। दसवीं बारहवीं की परीक्षा सिर पर है। ऐसे में परीक्षा की तैयारी में भी दिक्कतें रही है। इसको लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। अभिभावक कहते हैं कि बच्चों के भविष्य की बात है। अगर दसवीं बारहवीं की परीक्षा खराब गई तो उनकी भविष्य अंधकार हो जाएगा।

बाद में मौके पर प्रबंधक यूएन चौधरी भी पहुंचे। आंदोलन कर रहे लोगों से वार्ता हुई। वार्ता में तय हुआ कि अवैध रूप से बिजली जलाने वालों पर नजर रखी जायेगी। यह प्रयास रहेगा कि ट्रांसफार्मर पर कम से कम लोड पड़े। प्रबंधन की ओर से लोगों को आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द दुसरा ट्रांसफार्मर लगा दिया जायेगा। तब जाकर लोगों ने जाम हटाया। आंदोलन करने वालों में उमेश यादव, सुरेश महतो, अर्जुन महतो, नरेश महतो, मंटू महतो, राकेश महतो, रतन महतो, शिव शंकर महतो आदि हैं।

बिजली नहीं मिलने पर स़ड़क जाम कर नारेबाजी करते लोग।