आउटसोर्सिंग के विरोध में बनाई गई रणनीति
झरिया | जयरामपुरस्थित बूढ़ा बाबा मंदिर प्रांगण में बुधवार को राकोमसं की बैठक हुई। बैठक में महामंत्री ललन चौबे सत्येंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में जीनागोरा में चलने वाले आउटसोर्सिंग का विरोध किया गया। लोगों से भी आउटसोिर्संग के विरोध में समर्थन करने की अपील की। वहीं जयरामपुर कोलियरी को पुन: चालू कराने के लिये प्रबंधन पर दवाब बनाना और खदान से किसी भी मशीन को नहीं निकालने देने का फैसला लिया गया। मौके पर बालकेश्वर सिंह, राजू झा, अशोक महतो आदि मौजूद थे।