पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंदरी में नए प्लांट लगने के आसार बढ़े

सिंदरी में नए प्लांट लगने के आसार बढ़े

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमीन का जायजा लेने पहुंचे उपायुक्त

भास्करन्यूज|सिंदरी

िसंदरीमें नए प्लांट लगने के आसार बढ़ने लगे हैं। लोग इसको लेकर आशान्वित होते भी दिख रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को उपायुक्त प्रशांत कुमार सिंदरी पहुंचे। एफसीआई कंपनी की जमीन कहां-कहां है इसकी जानकारी ली। साथ ही एफसीआई की जमीन और आवासों पर अवैध रूप से कब्जे की स्थिति की भी विस्तृत रूप से जानकारी ली। सिंदरी एफसीआई प्रबंधन ने भी उपायुक्त को स्थिति से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त प्रशांत कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्टील प्लांट के लिए जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे है।

स्थलों की सीडी सौंपी उपायुक्त को

एफसीआईसिंदरी प्रबंधन ने बताया कि सिंदरी टाउनशीप क्षेत्र अन्य स्थलों की स्थिति का जायजा उपायुक्त ने लिया है। स्थलों की स्थिति से संबंधित सीडी उपायुक्त को सौंप दी गई है। जमीनों, आवासों पर अवैध कब्जा की भी जानकारी दी गई है। बताया कि 10 फरवरी को इन विषयों पर राज्य सरकार के साथ बैठक भी होगी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ झरिया सीओ सागरी बराल, एफसीआई सिंदरी यूनिट प्रभारी सतीश चन्द्र पासवान, क्षेत्रीय प्रबंधक रविकांत प्रसाद आदि उपस्थित थे।

राज्य सरकार को भेजा जाएगा पूरा ब्याेरा

प्लांटके निर्माण को लेकर सरकार सकारात्मक कदम उठाने की तैयारी में है। उससे पहले जमीन का पूरा ब्याेरा राज्य सरकार को भेजना है। इसी को लेकर पूरी जानकारी लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सिंदरी में जमीन काफी है। लेकिन जमीन पर अवैध रूप से कब्जाधारियों का कब्जा है। जो एक गंभीर समस्या है।



इस समस्या पर विशेष रूप से कार्य करने की जरूरत है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सिंदरी टाउनशीप क्षेत्र के साथ-साथ सिंदरी बस्ती, डोमगढ़ आदि स्थलों का विशेष रूप से निरीक्षण किया। कहा कि सारी स्थिति से राज्य सरकार को अवगत करा दिया जाएगा।

जमीन का नक्शा देखते उपायुक्त।