18 को समिति की निसान शोभा यात्रा
सिंदरी|श्रीश्याम सेवासमिति गौशाला सिन्दरी की ओर से 18 फरवरी को गौशाला दूर्गा मंदिर परिसर से श्रीश्याम निसान शोभा यात्रा निकाली जायेगी। भारी संख्या में श्रीश्याम के भक्त सिन्दरी से झरिया तक पैदल यात्रा कर झरियाधाम पहुंचेंगे। जहां श्रीश्याम को निसान अर्पित किया जायेगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन भव्य भक्ति जागरण के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। व्यवस्था को लेकर बैठक की गयी। श्रीश्याम भक्तों के बीच व्यवस्था की जिम्मेवारी सौंपी गयी।
कार्यक्रम की तैयारियों में रामनिवास अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राहूल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सुभाष गोयल, प्रवीण शर्मा, अशोक गोयल, पवन अग्रवाल आदि सहयोगी है।