रोजगार को ले आजसू करेगा आंदोलन
झरिया|आजसू पार्टीने बैठक कर सुदामडीह रेलवे साइडिंग में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिए जाने पर प्रबंधन के प्रति रोष जताया है। पार्टी के केन्द्रीय सदस्य वीरेन्द्र निषाद ने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं देकर प्रबंधन गलती कर रहा है। इसको लेकर पार्टी चरणबद्ध आंदोलन चलाएगा।
कहा कि 10 फरवरी से आंदोलन की शुरुआत होगी। इस क्रम में मशाल जुलूस, बीसीसीएल के सीएमडी का पुतला दहन तथा सुदामडीह रेलवे साइडिंग को अनिश्चितकाल के लिए जाम करने का कार्य किया जाएगा। बैठक में वीरू रवानी, दिलीप बाउरी, राजकुमार चौहान, राजकुमार पासवान आदि उपस्थित थे।