कांग्रेस ने चलाया युवा जोड़ाे अभियान
झरिया|बनियाहीर हनुमानगढ़ीमें झरिया विधानसभा युवा कांग्रेस की ओर से रविवार को युवा जोड़ो अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व झरिया विधानसभा के उपाध्यक्ष एहसान खान ने किया। इस अभियान के तहत बनियाहीर हनुमानगढ़ी के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए। सभी कार्यकर्ता को डिप्टी मेयर ने माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अभियान के दौरान मनोज निराला चौहान, विकास चौहान, सूरज चौहान, मनीष शर्मा, इन्द्रजीत चौहान, राजीव चौहान, दिनेश चौहान आदि उपस्थित थे।