झरिया में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू
झरिया|भाजपा झरियानगर इकाई सदस्यता अभियान में तेजी ला दिया है। नगर इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने रविवार को झरिया के फूलारीबाग में शिविर लगाया। नेतृत्व सदस्यता सह प्रभारी राजमाली कर रहे थे। अभियान में एसएमएस के माध्यम से करीब दो सौ पचास लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर संकल्प दोहराया कि झरिया नगर की ओर से हर हाल में 25 हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करेगा। कहा कि केन्द्र के मोदी सरकार और राज्य में नवगठित रघुवर दास की सरकार से लोग प्रभावित है।
आज सैकड़ों की संख्या में लोग भाजपा से स्वत: जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से परमेश्वर स्वर्णकार ललन रवानी, विकास रवानी, शंकर दयाल, विरेंद्र अग्रवाल, श्याम नारायण विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।