पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में बच्चों की जांच

फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में बच्चों की जांच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरिया|अखिल भारतीयपंजाबी समिति की ओर से झरिया के नई दुनिया स्थित मिलन भवन में फ्री हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। डाॅ. वीके अग्रवाल ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। बच्चों और उनके अभिभावकों को संतुलित भोजन करने की सलाह दी।





उन्होंने कहा कि बच्चों को पर्याप्त मात्रा में जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलने से वे शारीरिक रूप से अक्षम हो जाते है। बचपन की क्षति पूर्ति भविष्य में होना मुश्किल हो जाता है। बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखने की बात कही। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष सतीश चंद्र सेठ, प्रदीप कपूर, मनोज शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, सतीश खन्ना, रवि शर्मा, विपिन शर्मा आदि ने सक्रिय योगदान दिया।