पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झरिया मुद्दे पर युकां का मशाल जुलूस

झरिया मुद्दे पर युकां का मशाल जुलूस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरिया|झरिया केधरोहर जिले के पुराना राज प्लस टू हाई स्कूल सहित झरिया शहर के अस्तित्व को बचाने के लिए झरिया विधानसभा यूथ कांग्रेस इस संबंध में कूद पड़ा है। रविवार को युवक कांग्रेस के झरिया विधानसभा अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रबंधन विरोधी नारेबाजी कर रहे थे। युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस झरिया के स्टेशन रोड से होते हुए बाटा मोड़, मेन रोड झरिया, चिल्ड्रेन पार्क झरिया पहुंचा। मौके पर अभिजीत राज, अशोक वर्णवाल आदि थे। आरोप लगाते हुए कहा कि एक सोची समझी चाल के तहत राज प्लस टू हाई स्कूल, आरएसपी कॉलेज, जल मीनार आदि को खाली कराने की योजना है। योजना के मुताबिक इसके बाद झरिया शहर को खाली कराने की दिशा में कार्यवाई शुरू कर देंगे। युवा कांग्रेस भूमिगत आग पर काबू नहीं कराने की स्थिति में चक्का जाम कर देने की घोषणा की।



पूरे प्रकरण के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही माफिया के संरक्षण में गरीबों को रौंद कर कोयला उत्पादन नहीं करने देंगे।