~30 करोड़ से बदलेगी सड़क की सूरत
करीब30 करोड़ रुपए की लागत से झरिया की करीब 25 किमी सड़क का कायाकल्प होगा। झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास विभाग ने सड़कों की मरम्मत के लिए निविदा के माध्यम से कार्रवाई शुरू कर दी है। विभागों के मुताबिक, करीब 11 किमी सड़क का काम एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा और बाकी 14 किमी का काम मार्च में शुरू होगा।
^ग्रामीण इलाकों को जोड़नेवाली सड़कों का मरम्मत कार्य जल्द शुरू होगा। कोशिश है कि तय समय में ये सड़कें जनता को समर्पित की जा सकें।’’ मणिकांत,अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग
सड़क के जीर्णोद्धार के लिए हुए थे प्रदर्शन
पुटकी-भागा-भौंरा-सुदामडीहरोड का भी जीर्णोद्धार किया जाना है। इसके लिए स्थानीय लोगों ने कई बार प्रदर्शन किया था। इस सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले इस सड़क में मिट्टी भरने का काम कराया गया था।
जिन सड़काें की मरम्मत की जानी है, उनमें जियलगोरा चेकपोस्ट शिवमंदिर से कांटा घर, तिवारी बस्ती आरईओ रोड से पटिया बस्ती, जियलगोरा बरारी मोड़ से भागा चार नंबर दुर्गा मंदिर तक, भूतगढ़िया-जामाडोबा भूतगढ़िया-महतो की सड़कें शामिल हैं।
ग्रामीण इलाकों को जोड़नेवाली ये तमाम सड़कें जर्जर हो चुकी हैं।
पुटकी-भागा-भौंरा-सुदामडीह मार्ग की जर्जर स्थिति का दृश्य।
11 किमी सड़क की मरम्मत शुरू होगी एक सप्ताह में
14 किमी सड़क का काम मार्च में शुरू किया जाएगा