- Hindi News
- अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भाकपा माले का प्रतिवाद जुलूस
अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भाकपा माले का प्रतिवाद जुलूस
भजोहरि महतो के घर हुए हमले का किया विरोध
भास्करन्यूज|झरिया
भाकपामाले नेता भजोहरि महताे के घर 2 फरवरी की रात हुए हमले एवं उपद्रव के विरोध में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रतिवाद जुलूस निकाला। जुलूस सुरुंगा स्कूल स्थित शहीर रामेश्वर रविदास स्मारक स्थल से निकला, जो साउथ तिसरा आउटसोर्सिंग वर्कशॉप लोदना एरिया 10 होते हुए अलकडीहा ओपी, जयरामपुर, जीनागोड़ा, पारबाद, लक्ष्मी कोलियरी, जोगनकोचा, पहाड़ी गोड़ा, होते हुए पुन: सुरुंगा स्कूल मैदान पहुंचा। स्कूल मैदान में कार्यकर्ताओं ने सभा की। इस दौरान माफिया-प्रबंधन-पुलिस गठजोड़ मुर्दाबाद, आरोपियों को गिरफ्तार करो, आंदोलनकारियों पर हमले क्यों, सरकार प्रशासन जवाब दो आदि के नारे लगाए। जुलूस का नेतृत्व जिला सचिव नागेंद्र कुमार, भजोहरि महतो, नारद कालिंदी, दारा महतो, दिलीप रजक, अनिल पासवान, विनोद कालिंदी आदि कर रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में आंदोलनकारियों के घर पर हमला निंदनीय है। ऐसे कृत्य माले बर्दाश्त नहीं करेगी। एक सप्ताह में पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया, ताे पार्टी अलकडीहा ओपी का घेराव करने पर बाध्य होगी। मौके पर सहदेव रविदास, अजीत रविदास आदि मौजूद थे।