इंटर कॉलेज का खेलकूद प्रतियोगिता
बीबीएमइंटर महाविद्यालय का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को हवाई पट्टी मैदान में की गई। इसका उद्घाटन प्राचार्य सिद्धार्थ बंदोपाध्याय शिक्षाविद् ओमियोकांत सरकार ने किया। खेल प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बालिकाओं के सौ मीटर दौड़ में इशिका कुमार प्रथम, रविना कुमार द्वितीय अनिता कुमार तृतीय रही। पांच सौ मीटर दौड़ में इशिका कुमारी प्रथम, निशा महतो द्वितीय अनिता कुमारी तृतीय रही। लंबी कूद में रिंकू कुमारी प्रथम, शक्ति सोरेन को द्वितीय कुमारी निशा को तृतीय स्थान मिला। वहीं बालक वर्ग में एक हजार मीटर दौड़ में प्रथम प्रकाश मूर्मू, द्वितीय सहदेव हेंब्रम तृतीय जयदेव किस्कू रहे। लंबी कूद में प्रकाश मूर्मू, अनूप मंडल, सुजित मूर्मू ऊंची कूद में सूरज रजवार, अभिजीत मालाकार वकील हंसदा विजेता रहे।
मौके पर खेल प्रभारी प्रो. विशेश्वर महतो, प्रो. अरुण महतो, प्रो. वरुण सरकार, प्रो. राकेश महतो, प्रो. योगेश्वर महतो आदि थे।
बीबीएम इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी।