आग बुझाने के नाम पर हो रही ड्रामेबाजी
झरिया | झरियाबसाव आंदोलन के बैनर तले घनुडीह के ग्रामीणों ने मंगलवार को बैठक की। इसकी अध्यक्षता विजय राम और संचालन संजय निषाद ने किया। वक्ताओं ने कहा कि घनुडीह परियोजना अंतर्गत स्थानीय प्रबंधन ने आग बुझाने के नाम पर ड्रामेबाजी ही की। प्रबंधन दलालों से मिलकर कम आग को ज्यादा बताकर क्षेत्र में भय का माहौल बनाना चाहती है। इसी भय और आग के नाम पर घनुडीह ओपी, चिकित्सालय, कोलियरी प्रबंधन कार्यालय, रीजनल स्टोर और विद्युत सबस्टेशन को इसी आड़ में यहां से हटाने की तैयारी कर रही है। जानबूझकर शांत हुए आग भय फैलाने के लिये बनाए रखना चाहती है। प्रबंधन के पास सारे संसाधन होते हुए भी काम में कोताही बरती जा रही है। घनुडीह ओपी में हुए त्रिपक्षीय वार्ता के अनुसार अभी तक निर्णय नहीं हुआ। कार्य में बाधा बन रहे चार घर को खाली कराने की बात हुई। लेकिन अब प्रबंधन अपनी बात से मुकरते हुए आए दिन अपना दायरा बढ़ाने की जुगत में है। झरिया बसाव आंदोलन इसे कभी नहीं होने देगी। प्रबंधन ने इसे रोके नहीं तो सड़क पर आंदोलन होगा। बैठक में संजय निषाद, पवन गुप्ता, गुलाब निषाद, देवानंद निषाद, ताराचंद, रविलाल, विकास कुमार, संजय पासवान आदि थे।