झरिया थाना में चला स्वच्छता अभियान
झरिया|झरिया थानेमें स्वच्छता अभियान चलाया गया। झरिया थाना में पदस्थापित नए थानेदार रविंदर कुमार राय ने पदभार संभालने के बाद थाना परिसर की साफ-सफाई की बात कही। थानेदार की पहल पर तेज गति से परिसर की सफाई का काम शुरू हुआ। इंस्पेक्टर कार्यालय शिरिस्ता के पीछे, कुआं, आगंतुको के शेड और कार्यालय के सामने उग आये झाड़ियों को हटाने का काम हुआ।
थाना परिसर में जहां तहां बेतरतीब ढंग से रखे मलबे को व्यवस्थित किया गया। एक जेसीबी ट्रेक्टर को सफाई काम में लगाया गया था। थाना परिसर में कई स्थानों पर पेड़ पौधे लगाने का काम किया जा रहा है। इंस्पेक्टर श्री राय ने बताया कि थाना में पीड़ित व्यक्ति ही ज्यादातर आते जाते है। थाना परिसर साफ सुथरा रहेगा तो पुलिस कर्मियों को भी शुकुन मिलेगा।