- Hindi News
- प्रदेश में यूपीए की सरकार बनी, तो विकास कोई नहीं रोक सकता : जीतनराम मांझी
प्रदेश में यूपीए की सरकार बनी, तो विकास कोई नहीं रोक सकता : जीतनराम मांझी
बिहार के सीएम ने जलेश्वर महतो के लिए लोगों से मांगा समर्थन
कतरास/बाघमारा | प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी कहते हैं कि मैं चाय बेचने वाला हूं, लेकिन मैं तो चूहा खाने वाला का बेटा हूं। हम से ज्यादा गरीब कौन हुआ। उक्त बातें बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को माटीगढ़ा में महागठबंधन प्रत्याशी जलेश्वर महतो के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार में जदयू द्वारा विकास किया जा रहा है, उसी तर्ज पर झारखंड में भी लोगों को विकास से जाेड़ा जाएगा। कहा कि मोदी की लहर जिस तरह बिहार में असरहीन रहा, उसी प्रकार झारखंड में भी मोदी की लहर नहीं चलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी जनता को बेवकूफ बनाकर अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं।
कहा कि नीतीश ने जिस प्रकार एक गरीब महादलित को बिहार का मुख्यमंत्री बना दिया। उसी प्रकार जलेश्वर महतो भी यहां महादलितों के अलावा समाज के निचले तबके लोगों का भरपूर ख्याल रखेंगे। कहा कि वे सीएम हैं और आवश्यकता पड़ी तो लोग उनसे संपर्क करें उनका काम अवश्य होगा। सभा को पूर्व विधायक ओपी लाल, सुभाष यादव, रणविजय सिंह, बैजनाथ यादव, प्रकाश नोनियां, राजकुमार महतो, असलम मंसूरी, निर्मल रवानी, भिखारी पासी, गोपाल महतो, बंटी हाड़ी, राहुल महतो, प्रदीप पांडेय, शेख गुड्डू, विकास सिंह, कुलदीप ठाकुर, आदि ने संबोधित किया। अपने संक्षेप संबोधन में मुख्यमंत्री बिहार ने अपने तर्ज पर बात कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। अध्यक्षता राजू सिंह संचालन लगनदेव यादव ने किया।
माटीगढ़ा की सभा में बिहार के सीएम जीतनराम मांझी के साथ ओपी लाल, सम्राट चौधरी, जलेश्वर महतो, सुबोध कांत सहाय और अन्य।
प्रत्याशी जलेश्वर महतो ने कहा कि वर्तमान विधायक ने क्षेत्र के नौजवानों को गलत रास्ते पर ढकेलने का काम किया है। ढुल्लू महतो के गलत मंसूबे के कारण बाघमारा की जनता पांच वर्ष पीछे चली गई है। कहा कि सत्ता में आते ही जमुनिया जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने के साथ अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा।
ढुल्लू ने नौजवानों को बर्बाद किया
कांग्रेसियों ने लगाया जोर
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सब्जबाग दिखाए। युवाओं को रोजगार देने की बात कही। रोजगार पर पाबंदी लगायी। युपीए की सरकार बनी तो मदरसों को मार्डन बना देंगे। प्रदेश में 27 प