विकास के लिए संजीव को जिताएं : मुंडा
भाजपा-आजसू गठबंधन देगा स्थायी सरकार : मुंडा
झरियाविधानसभा क्षेत्र के भौंरा मैदान में विशाल जनसभा को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने संबोधित किया। दोंनों ही नेताओं ने सभा में उपस्थित मतदाताओं को यहां की समस्याओं के निष्पादन करने का वादा किया। खासकर सुदेश महतो ने जैसे ही 27 गांवों को नगर निगम से मुक्त कराने का वादा किया तो पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। देानों नेताओं के पक्ष में नारे लगते रहे। नेताओं ने मतदाताओं को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उत्साह लबालब नेताओं ने कहा कि फल और फूल का समीकरण है। झारखंड का विकास होने से कोई नहीं रोक सकता। दोनों नेताओं ने संकल्प दिलवाया। कहा कि ईमानदारी से एक एक वोट संजीव के पक्ष में दें। अर्जुन मुंडा ने कहा कि एक बार माता कुंती के लिए आया था, अब छोटे भाई संजीव के लिए आया हूं। भाजपा को वोट करें, प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार दें और संपूर्ण विकास का वादा ले। केन्द्र के साथ मिलकर प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखेंगे। नरेंद्र मोदी के साथ चलों प्रदेश के हालात बदलो। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है। कश्मीर हो या झारखंड सभी चुनाैती को स्वीकार करते हुए दोनों राज्यों में मतदाताओं ने रिकार्ड मतदान किये। चौथे चरण का मतदान होना है। भाजपा प्रत्याशी संजीव सिंह को वोट करें और झरिया के विकास में सहभागी बने। केन्द्र में भाजपा की सरकार है। प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनी तो समस्याओं की निदान सही से होगा। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को भौंरा मैदान में विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए कहीं।
ग्रामसभा सर्वोपरि, मुक्त कराएंगे 27 गांव
सुदेशने कहा कि ग्रामसभा सर्वोपरि होती है। बिना ग्रामसभा के सहमति के 27 गांवों को निगम में शामिल कर दिया गया। मौखिक कानून नहीं चलेगा। एक पक्ष का निर्णय मान्य नहीं होगा। झारखंड में सरकार बनी तो 27 गांवों काे निगम से मुक्त कराकर पुन: पंचायत में शामिल कराने का काम करेंगे। जनता समर्थन दे और गांवों का उसका अस्तित्व वापस करें।
सरकार बनते देखा, गिरते देखा, पर चलते नहीं देखा : सुदेश महतो
कांग्रेसऔर झामुमो ने झरिया को ठगने का काम किया है। झारखंड ने 14 वर्ष की आयु में 9 मुख्यमंत्री और तीन राष्ट्रपति शासन देखे हंै। झारखंड की जनता ने सर