- Hindi News
- कोयलांचल के नदारद पहलवानों के वोटों पर है सबकीनिगाह
कोयलांचल के नदारद पहलवानों के वोटों पर है सबकीनिगाह
2009 मेंहुए चुनाव में उन प्रत्याशियों को 1,53,798 मत मिले थे, जो धनबाद जिले की छह विधानसभा सीटों से निर्दल या दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में थे। इस बार वे प्रत्याशी दल चुनावी अखाड़े से गायब हैं। इन्हें मिले मतों को अपने पाले में करने के लिए मौजूदा प्रत्याशियों में जबरदस्त होड़ है। पिछले चुनाव में धनबाद, झरिया, सिंदरी और टुंडी विधानसभा में हार-जीत का आंकड़ा पांच हजार से भी कम था, जबकि इन सीटों पर निर्दल दलीय प्रत्याशियों ने 1,01,000 मतों को अपने पाले में किया था जो मैदान में नहीं हैं। झरिया और बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में ही निर्दलीय प्रत्याशियों ने 35-35 हजार, टुंडी में 39 हजार और झरिया में 18 हजार से अधिक मत झटके थे। सभी निर्दलों ने इस बार चुनाव से दूरी बना ली। ऐसे में उन्हें हासिल हुए मतों पर प्रत्याशियों की नजर है और इसके लिए सभी तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।