महंथ अवैद्यनाथ को दी श्रद्घांजलि
झरिया . श्रीरामजन्मभूमि मुक्ति आंदोलन से प्रमुख संत गोरक्षपीठाधीश्वर महंथ अवैद्यनाथ जी के ब्रह्मलीन होने की खबर से विश्व हिन्दू परिषद सहित अन्य हिन्दू संगठनों ने शोक जताया। झरिया में बैठक कर शोकसभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। झारखंड प्रांत के प्रदेश धर्माचार्य संपर्क प्रमुख बलदेव पांडेय ने कहा कि ब्रह्मलीन महंथ अवैद्यनाथ ने जीवन पर्यंत समाज की सेवा की। समाज को दिशा देने का कार्य किया। उनकी ओजस्वी मार्गदर्शन ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण आंदोलन को गति मिलती थी। हमने अपना अभिभावक खो दिया है। विहिप नगर अध्यक्ष शंभू प्रसाद गुप्ता, रामश्रेष्ठ झा, हरीश जोशी, मनोज पांडेय, संजीव उपाध्याय, धमेंद्र सरोज, पंकज सिंह, पवन खरकिया बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मलीन को श्रद्धांजलि दी।